Ticker

6/recent/ticker-posts

मेरी नहीं बची या तुम्हारी नहीं रही

मेरी नहीं बची या तुम्हारी नहीं रही।
मोहब्बत अपने दरमियां भी, बाक़ी नहीं रही।।

हम आप से कब तुम, फिर तू पे आ गए।
इश्क़ में फिर उर्दू सी लज़्ज़त नहीं रही।।

यूँ तो बरसा था टूटकर बादल भी कभी।
आँखों में मगर पहली सी बारिश नहीं रही।।

तुम अपनी अना के ख़ुद हो गए गुलाम।
हमको भी ग़ुलामी की आदत नहीं रही।।

मेरे पैरों के आबले भी तुमने नहीं देखे।
कुछ हमको भी काँटो की आदत नहीं रही।।

इस दरख़्त को धूप में होना ही था उजाड़।
इसकी जडों को पानी की आदत नहीं रही।।
दख़लन भोपाली©

Post a Comment

0 Comments