आग हूँ यूँ हवा दिखाओ न।
बात को इस तरह बढ़ाओ न।।
ख़ौफ़ हमको नहीं है सागर के।
मुझमें तैराक है पता है न।।
मुझको दीवार कर के हो बैठे।
नींव को इस तरह हिलाओ न।।
आग से रोशनी है तो वाजिब।
आग से आग को बुझाओ न।।
हूँ मैं नश्तर ज़बाँ, है तेरा करम।
चीख़ कर तल्खियां बढ़ाओ न।
हम हैं सूरज, गुरूब भी होंगे।
आप हो दीप जगमगाओ न।।
दख़लन भोपाली©
0 Comments