Ticker

6/recent/ticker-posts

गंजो के शहर में कंघा है बिक रहा।

गंजो के शहर में कंघा है बिक रहा।
लोंगो के हाथ में नाखुन नहीं है क्या।।

नाचने लगे हैं आँगन मगर है कुछ टेढ़ा।
नाचने को भी सीधा आँगन नहीं है क्या।।

कच्छे पहन के सारे सड़को पे आ गए।
पतलून पहनने का प्रचलन नहीं है क्या।।

लीडर ने माइक थामा और ज़हर बो दिया।
अमन और तहज़ीब का मौसम नहीं है क्या।।

कुत्ते बने हुए हैं पट्टे गले में पहने।
अब आदमी रहने का फ़ैशन नहीं है क्या।।

जाहिल सज संवर कर डिग्री दिखा रहा है।
अब असली डिग्रियों में दमख़म नहीं है क्या।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments