कोई पुराना रस्ता मुझ को मिल जाए।
तन्हाई में कोई तो अपना मिल जाए।।
कितने सूरज डूब गए दरिया-ए-दिल।
इक चंदा कोई ठंडा ठंडा मिल जाये।।
निहाँ बदन में दश्त लिए फिरता हूँ मैं।
कोई परिंदा हंसता गाता मिल जाए।।
सहरा में पानी के सराबों से हूँ हैरां।
कोई दरिया मीठा मीठा मिल जाए।।
रूह जिस्म से उड़ने को बेताब मेरी।
जिस्म-ए-क़फ़स का कोई ताला मिल जाए।।
मेरे चेहरे को खुरचे हैं सब लोग यहाँ।
रूह कुरेदें ज़ख़्म का सागर मिल जाए।।
दख़लन भोपाली©
0 Comments