Ticker

6/recent/ticker-posts

सच कहना भी कितना मुहाल हो गया

सच कहना भी कितना मुहाल हो गया।
आईना देखिये, क्यूँ चेहरा लाल हो गया।।

शातिर शहर के सारे लीडर बने हुए।
बस्ती में लोगों का, जीना मुहाल हो गया।।

झंडा लिए फिरे हैं, तंज़ीम का अपनी।
चंदा ये हमसे मांगे, मियाँ बस कमाल हो गया।।

नलके में नहीं पानी, लट्टू बुझा हुआ।
सारा जहाँ रोशनी में बड़ा निहाल हो गया।।

देता रहा भाषण, दिहाड़ी की भीड़ को।
टीवी बताये, लीडर बहुत जमाल हो गया।।

कुछ रहजनों ने घेर के मारा शरीफ को।
पुलिस अंधी हो गयी, शहर बेहाल हो गया।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments