Ticker

6/recent/ticker-posts

मैंने दरिया में एक कंकर फेंक कर

मैंने दरिया में एक पत्थर फेंक कर।
चाँद के चेहरे को ज़ख्मी कर दिया ।।

इश्क़ ने छोड़ा जो भंवर में मुझको।
मैंने भी फिर उसको तन्हा कर दिया।।

इश्क़ को ताबीज़ की तरह पहना था।
चूम कर फिर उसको दरगाह कर दिया।।

ख़्वाब इक जो ख़्वाब ही बस रह गया।
दिल में रख्खा और मुर्दा कर दिया।।

हमने सारे ग़म को अपने पास रख।
और फ़िर उससे किनारा कर लिया।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments