Ticker

6/recent/ticker-posts

रूह जिस्म में तड़पती है

रूह जिस्म में तड़पती है।
उड़ जाती अगर पर-दार होती।

दुनियाँ भी रहने लायक होती।
अगर मेरी तरह ख़ुद्दार होती।।

क़ातिल रखता अगर वाजिब वजह।
फ़िर मौत भी सरशार होती।।

बेंच देते अगर ज़मीर अपना।
ज़िन्दगी अपनी भी ज़रदार होती।।

मिलते हुक़ुक़ जो कायदे से दख़लन।
यहाँ अपनी भी इक मीनार होती।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments