Ticker

6/recent/ticker-posts

किस मसाफ़त पर निकल गया हूँ मैं।

किस मसाफ़त पर निकल गया हूँ मैं।
इश्क़ में कितना बदल गया हूँ मैं।।

इश्क़ में दूर निकल आया हूँ मगर।
इसकी गर्मी में गल गया हूँ मैं।

पता है वो झूठ बोलता है मुझसे।
फिर भी मोम सा पिघल गया हूँ मैं।।

इस हिकायत में मोड़ काफी हैं।
ग़लत मोड़ पर निकल गया हूँ मैं।।

अपनी रिवायत है, मसाफ़त पूरी करें।
बस इसी लिए बदल गया हूँ मैं।।

कभी मैं ख़ुर्शीद बन के चमका था।
अब स्याह रात सा ढल गया हूँ मैं।।

Post a Comment

0 Comments