Ticker

6/recent/ticker-posts

ख़्वाहिशों का तूदा बिखर कर रह गया

मेरी ख़्वाहिशों का तूदा बिखर कर रह गया।
ख़्वाब सिर्फ ज़हन में सिहर कर रह गया।।

चंद अल्फ़ाज़ ने नैज़ों का काम कर डाला।
दिल टूटा तो नहीं, बदन में ठहर कर रह गया।।

उसने फेंका था शजर पर इक छोटा सा संग।
फल तो टूटा नहीं, नशेमन बिखर कर रह गया।।

इश्क़ था सहरा में जैसे कोई पानी का सराब।
रेत के नीचे कोई, दरिया सिमटकर रह गया।।

नोंच डाले पर कबूतर के, आसमां में बाज़ों ने।
ज़मी पर मेरा हौसला ही सहम कर रह गया।।

हम भी तूफ़ान में कश्तियाँ चलाने के थे आदी।
पर मेरा बादबां साहिल पर उजड़ कर रह गया।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments