Ticker

6/recent/ticker-posts

जबीं को चूम के तेरी, यह खंजर मार देती है

जबीं को चूम के तेरी, यह खंजर मार देती है।
सियासत से न उलझो, यह भूखा मार देती है।।

सियासत बस्तियां जला के उजाला करती है।
नज़र मिलाना कभी, यह बीनाई मार देती है।।

झुलसती धूप है, न बरसा बादल घटा बनकर।
किसानों को ज़मी सूखी औ बंजर मार देती है।।

वक़्त ने बदला है यहाँ गुरबतों का भी मिज़ाज।
भूख से आजिज़ आ, माँ बच्चे मार देती है।।

मज़हब ने इस तरह किया, अमन का सौदा।
भीड़ मज़हब के लिए, आदमी मार देती है।।

हुआ है मुश्किल जीना यहाँ शराफत से।
भले आदमी को मियाँ, शराफ़त मार देती है।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments