मायूस होकर भी रिश्तों से नफ़रत नहीं करना।
कुछ भी करना, रिश्ते की तिजारत नहीं करना।।
पतझड़ में दरख़्त भी, पत्ते छोड़ देता है।
यह मौसम है, हवाओं की मज़म्मत नहीं करना।।
समंदर रास्ता देता नहीं, किसी भी दरिया को।
समंदर गर्क कर डाले, ऐसा रस्ता नहीं करना।।
ज़माना झूठ का तुझको नवाज़े लाख दौलत से।
ज़मीर ओ ख़ुद्दारी का कभी, सौदा नहीं करना।।
तआरूफ जब भी हो मौत से तुम्हारा दख़लन।
क़फ़स खोल देना, रूह को रुसवा नहीं करना।
दख़लन भोपाली
0 Comments