Ticker

6/recent/ticker-posts

मैं औरों की तरह जीने लगा हूँ

मैं औरों की तरह जीने लगा हूँ।
हक़ीकत ये है कि मैं मर गया हूँ।।

मैं अपने रास्ते पर ही चला था।
अब तेरे रास्ते पर आ गया हूँ।।

यकीं मुझको भी होता नहीं है।
मैं क्या था, क्या बन गया हूँ।।

हवाओं से तो मैं लड़ने चला था।
मैं हवाओं में खुद बह गया हूँ।।

मैं नींव का पत्थर हूँ सुना था।
और मैं दीवार बनकर ढह गया हूँ।।

सोचा तो था कि समंदर पर चलेंगे।
पर मैं रेत बनकर रह गया हूँ।।
दख़लन भोपाली©

Post a Comment

0 Comments