जो बारिशों में जल रहा होगा।
उसका दख़लन से राब्ता होगा।।
वही थामेगा अब तुम्हें आकर।
वो ही तेरा मुन्तजिर होगा।।
जो दीया आंधियों में रोशन हो।
वही चराग़ तुमको रौशनी देगा।।
नश्तरों खंजरों से जो न डरे।
सीना अपना वही लहू देगा।।
तीरगी को चीरकर निकलेगा जो।
वही जुगनु तुम्हें सूरज देगा।।
है आख़री सफ़ में ख़ामोश खड़ा।
वही शख़्स तुमको चुनोती देगा।।
दख़लन भोपाली©
0 Comments