Ticker

6/recent/ticker-posts

मोहब्बत के नाम से कोफ़्त सी होने लगी

मोहब्बत के नाम से, कोफ़्त सी होने लगी।
ज़ख़्म पे ज़ख़्म मिले हैं, इसे निभाते हुए।।

इक नया चेहरा छुपा रहता है पस-ए-चेहरा।
मैं टूट चुका, इन नकाबों को उठाते हुए।।

इस समंदर में हमारी कश्ती में निकला सुराख़।
और मैं चुक गया, उनका सफ़ीना बनाते हुए।।

कुछ जो अपने थे, सब के सब वाइज़ निकले।
कान पक गए मेरे, सुनते और सुनाते हुए।।

मेरे वजूद को रौंदकर कई ख़ुर्शीद उरूज हुए।
हम ग़ुरूब हो गए सूरजों को उगाते हुए।।

हर इक शाख़ ने गिराया है नशेमन मेरा।
मैं थक चुका हूँ, नया शजर लगाते हुए।।

दख़लन भोपाली©

   

Post a Comment

0 Comments