इश्क़ सर पर ही चढ़ गया है अब।
शायद हद से ही गुज़र गया है अब।।
कल तक तो मेरे साथ साथ चलता था।
यक-ब-यक मुझसे मुकर गया है अब।।
आसमां जैसे मेरे सिर पे रख दिया उसने।
मुझको ऐसी आफ़त में कर गया है अब।।
उसकी आँखों में तिनके की तरह हम आये।
समंदर मेरी आँखों को, कर गया है अब।
दिल के बाग़ीचे में, फूल खिले रहते थे।
रूह में सहरा सा, भर गया है अब।।
दख़लन भोपाली©
0 Comments