Ticker

6/recent/ticker-posts

आधा अधूरा ही सही इश्क़ बचा तो है

आधा अधूरा ही सही इश्क़ बचा तो है।
सिवा मेरे बदन में कोई निहाँ तो है।।

कोई पैकर मेरे ख़्वाब में आ जाता है।
मेरे वजूद में कोई फ़ना तो है।।

आंख से अश्क़ झलक जाते हैं अक्सर मेरी।
हाँ कोई दश्त, कहीँ धुआँ तो है।।

एक दरिया अब मेरे जिस्म में समंदर है।
इक प्यास अब तलक, जवां तो है।।

इक ज़ख़्म रूह में ताज़ा बना रहता है।
रूह में कहीं नश्तर फंसा तो है।।

दिल अब भी किसी नाम पर थम जाता है।
सांस पर काबू है, सो रवां तो है।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments