Ticker

6/recent/ticker-posts

ये सारे जुर्म ये सारे सबाब तेरे हैं 1212     1122    1212   22


ग़ज़ल غزل
__________

ये सारे जुर्म ये सारे सबाब तेरे हैं
सवाल तेरे हैं सारे जवाब तेरे हैं

जहाँ जहाँ उगे हैं ख़ार वो ज़मीं अपनी
जहाँ खिले हुए हैं कुछ गुलाब तेरे हैं

मैं नश्तरों पे कहाँ रखता हूँ ये दिल अपना
नज़र के तीर ये चुभते से ख़्वाब तेरे हैं

अजीब लगता है उसको मेरा ये कहना भी
ये सारे ज़ख्म ये सहरा सराब तेरे हैं

हमें थी छांव की दरकार पर थी नामुमकिन
मेरे बदन में निहां आफ़ताब तेरे हैं

बदन से भी नहीं जाता है रूह का डेरा
ये सारी बंदिशें ये सब अज़ाब तेरे हैं
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments