ग़ज़ल غزل
......................
वक़्त ने अपना दांव था छोड़ा
मेरे हिस्से में घाव सा छोड़ा
जो तड़पता था दूर रहने में
उसने मिलने का सिलसिला छोड़ा
बात बिगड़ी थी बन भी सकती थी
और हमने था मशविरा छोड़ा
मेरा रहबर ही निकला था रहज़न
लूटी मंज़िल था रास्ता छोड़ा
जिसका वादा था साथ चलने का
उसने ग़म पे था कहकहा छोड़ा
रूह छलनी हैं आबले जी पर
हमने फिर भी न कायदा छोड़ा
कौन करता है इश्क़ में बिज़निस
और उसने न फायदा छोड़ा
दख़लन भोपाली
0 Comments