ग़ज़ल غزل
कैसे कैसे जीते रहते हैं हम सब
जीते जीते मरते रहते हैं हम सब
हमने सब दीवारों पर लिखवा छोड़ा
ज़ेहनो से पर नंगे रहते है हम सब
चंद किताबें, टोपी कुछ भगवे चोले
हरदम गुत्थम गुत्था रहते हैं हम सब
कैसे कैसे लोग यहाँ है मसनद पर
नंगे भूखे और निशाने हैं हम सब
लिखने वाले मन की बातें लिखते हैं
गूंगे बहरे अंधे लंगड़े हैं हम सब
दख़लन भोपाली
0 Comments