Ticker

6/recent/ticker-posts

हर ग़लत बात पे डर जाएं क्या 2122 1122 22


ग़ज़ल غزل
.......................

हर ग़लत बात पे डर जाएं क्या
सर झुका रक्खें या मर जाएं क्या

ये मुहब्बत का दिखावा तेरा
ये मुहब्बत है बिखर जाएं क्या

घर से निकले थे तेरे कूचे को
चैन ही खो दिया घर जाएं क्या

तेरी आँखों में है पानी कम सा
अपनी आंखें यहीँ धर जाएं क्या

रूह दिल तन मेरे बिखरे बिखरे
आह भर भर के गुज़र जाएं क्या

दख़लन भोपाली ©

Post a Comment

0 Comments