ग़ज़ल غزل
ये कोई आख़िरी मंज़िल नहीं है
उदासी है मगर मुश्किल नहीं है
वो जो इक ख़्वाब था आँखों में उसकी
हमारी आँख के क़ाबिल नहीं है
बहुत पेचीदा सी शय है मुहब्बत
किसी भी शय में ये शामिल नहीं है
किसी को बोलें तो मानेगा कैसे
हमारे सीने में इक दिल नहीं है
समंदर रखता हो मूंगे या गौहर
हमारी प्यास को हासिल नहीं है
मसाफ़त ज़िंदगी की ऐसी अपनी
यहाँ गिर्दाब हैं साहिल नहीं है
कमी बेशक बहुत हैं मेरे भीतर
ज़माना भी मगर कामिल नहीं है
दख़लन भोपाली
0 Comments