ग़ज़ल غزل
बदन में थोड़ी सी सबके अना तो लाज़िम है
जो घाव हैं सो ज़रा सा शिफ़ा तो लाज़िम है
जो घाव हैं सो ज़रा सा शिफ़ा तो लाज़िम है
कि तेरे हाल पे रोना भी अब नहीं आता
तेरी भी आँख में शर्मो हया तो लाज़िम है
तेरी भी आँख में शर्मो हया तो लाज़िम है
मैं तेरे वास्ते हमेशा सफ़र में रहता हूँ
सो मेरे वास्ते भी थोड़ी दुआ तो लाज़िम है
सो मेरे वास्ते भी थोड़ी दुआ तो लाज़िम है
मैं रोशनी से भी डरने लगा मगर फिर भी
मेरे लिए भी यहाँ इक दिया तो लाज़िम है
मेरे लिए भी यहाँ इक दिया तो लाज़िम है
अगरचे रहती है सांसो में भी घुटन अपनी
मगर हाँ सांस को थोड़ी हवा तो लाज़िम है
मगर हाँ सांस को थोड़ी हवा तो लाज़िम है
संदीप श्रीवास्तव "दख़लन भोपाली"
0 Comments