Ticker

6/recent/ticker-posts

ये रिश्ता हिसाबों में उलझा पड़ा है 122      122    122     122    


ग़ज़ल غزل
________
ये रिश्ता हिसाबों में उलझा पड़ा है  
यहाँ सब नकाबों में उलझा पड़ा है

समंदर है तिश्ना सफ़ीना भँवर में
याँ सहरा सराबों में उलझा पड़ा है

वाँ पानी के ऊपर हबाबों की बस्ती
याँ पानी ही आँखों में उलझा पड़ा है। 

लो पढ़ने लगे लोग मज़हब के पन्ने
ये सारे दिमागों में उलझा पड़ा है

सियासत का चेहरा बड़ा बद है समझो
सियासी इज़ाफों में उलझा पड़ा है

मिलेंगीं शिकम को भी पूरी ख़ुराकेँ
बशर इन मुरादों में उलझा पड़ा है

वो बच्चा खिलौने को मचला नहीं है
वो कॉपी किताबों में उलझा पड़ा है

जो लड़की दिखी थी मुझे कल सड़क पे
बदन वो लिबासों में उलझा पड़ा है

ये दख़लन भी कैसे ग़ज़ल कह सकेगा
जहाँ के रिवाज़ों में उलझा पड़ा है
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments