ग़ज़ल غزل
__________
जब भी निकला मैं जिधर से निकला
काफिले से मैं जुदा सा निकला
जिनकी आंखों में था पानी खोजा
उनकी रूहों में भी सहरा निकला
रात को मिज़्गां पे तोला हमने
और फिर दिन में अँधेरा निकला
रिश्ता जो सींचा लहू से अपने
वक़्त आया तो वो ज़ाया निकला
ज़र्द पत्ते थे शजर क्या करता
जब गिरे तब नया पत्ता निकला
मेरे साये से भी परेशां सब थे
सो मेरा कद ज़रा छोटा निकला
मुंतज़िर है जो मेरे मरने का
साला वो ही मेरा अपना निकला
दख़लन भोपाली©
0 Comments