Ticker

6/recent/ticker-posts

हर सुबह चश्म के ख़्वाबों को किनारे 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________

हर सुबह चश्म के ख़्वाबों को किनारे रखना
टूटे दिल और  बदन को भी सँवारे रखना

कैसी दुश्वारी है आंखों में अब्र छाए हो
और यूँ चेहरे पे पानी की फुहारें रखना

ख़ुद ही कट कर गिरो रिश्ते हरे ताज़ा रक्खो
कितना लाज़िम है ख़िज़ाँ को यूँ बहारें रखना

चाँद भी आता है ख़ुर्शीद को ज़ख्मी कर के
वक़्त खंजर है छुपा कर तुम सितारे रखना

ज़हन दिल रूह बदन सब ही हैं बिखरे बिखरे
2122           1122       1122  22
है रिवायत रवां बस तुझको पुकारे रखना

ये सफ़र चैन से कट जाता कहाँ मुमकिन था
शौक था उनका सरे-राह शरारे रखना

कितने तूफ़ान हैं गुज़रे तेरे सर से  "दख़लन"
कितना बेहतर तेरा तिनको को सहारे रखना

जो भी रिश्ता रखो उसमे है ज़रूरी  इतना
बस मुहब्बत हाँ मुहब्बत जी मुहब्बत रखना
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments