ग़ज़ल غزل
__________
हम भी रखते हैं सलीक़ा बस भी कीजे
2122 2122 2122
इश्क़ में अब ये तमाशा बस भी कीजे
2122 2122 2122
अपनी आँखों में उबाले आंसू हमने
2122 2122 2122
चश्म में उसके धुआँ था बस भी कीजे
2122 2122 2122
मुंतज़िर हैं वो मुलाक़ातों के मुझसे
2122 2122 2122
मैं नहीं उन से शनासा बस भी कीजे
2122 2122 2122
इश्क़ को भूला हूँ दावा था ये मेरा
2122 2122 2122
दरमियां है तो ज़रा सा बस भी कीजे
2122 2122 2122
दिल धड़कता था रवां सांसें थीं अपनी
2122 2122 2122
हादिसा फिर ये हुआ था बस भी कीजे
2122 2122 2122
अब जुदाई के तज्रबे देखें लेकर
2122 2122 2122
वक़्त का है ये तकाज़ा बस भी कीजे
2122 2122 2122
दख़लन भोपाली
0 Comments