ग़ज़ल غزل
__________
2122 1212 22
ख़्वाब आँखों में आ के बैठा है
कोई दिल में समा के बैठा है
नींद की हम तलाशी लेते हैं
वो भी नींदें गँवा के बैठा है
जैसे कोई फ़क़ीर है धुन में
दिल की दौलत गुमा के बैठा है
हम भी धूनी रमा के बैठे हैं
वो भी धूनी रमा के बैठा है
मेरी हस्ती में मिल गया है वो
मुझको ख़ुद में जमा के बैठा है
ज़िंदगी के सबाब का हासिल
अब वो मुझको कमा के बैठा
दूर होकर भी पास रहता है
कैसा जादू चला के बैठा है
दख़लन भोपाली©
0 Comments