Ticker

6/recent/ticker-posts

धूप इतनी है कि जल जाऊंगा 2122      2122          22


ग़ज़ल غزل
__________
धूप इतनी है कि जल जाऊंगा
छांव में बैठा तो गल जाऊंगा

रिश्ते बैठे हैं ज़ुबाँ खंजर कर के
क़त्ल हो के मैं निकल जाऊंगा 

जो तेरे दिल में ज़हर है सारा
बन के शंकर मैं निगल जाऊंगा

संग हूँ  रक्खो न मुझको हाथों में
क्या खबर तुझ पे ही चल जाऊंगा

अश्क़ हूँ है मेरी जुदा फ़ितरत
आँख में तेरी उबल जाऊंगा

रोको पानी नीचे है इक सहरा
वर्ना पानी से निकल जाऊंगा
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments