ग़ज़ल غزل
__________
मेरी आँखें भी बहारों की तलबगार नहीं
छोड़िए फल, मुझे तो छाँव भी दरकार नहीं
इश्क़ के ज़ख्म फ़क़त मेरा ही सरमाया हैं
मैं वसीयत में लिखूँगा, कोई हक़दार नहीं
ख़ाक समझेगा कोई हिज्र की ख़ुद्दारी को
अब मुहब्बत भी तो पहले सी समझदार नहीं
हमसेे कूज़ा-गरों ने हाथ खड़े करके कहा
तेरी मिट्टी से तो कुछ बनने के आसार नहीं
मैंने काँटो से लगा रक्खा है दिल को वर्ना
बाग़ के फूलों में कोई मेरा ग़मख़्वार नहीं
हिज्र का ताज लिए फिरते हैं सर पे "दख़लन"
आप कहते रहें सर पे मेरे दस्तार नहीं
दख़लन भोपाली
...........
इस ज़माने से अलग रखना मेरी ज़ात सुनो
मैं अनोखा हूँ, यहाँ मुझसा कोई मिस्मार नहीं
0 Comments