Ticker

6/recent/ticker-posts

धूप होगी तो छाँव ढूंढेंगी 2122 1212 22 ok

ग़ज़ल غزل
__________
धूप होगी तो छाँव ढूँढेंगी
मंज़िलें मेरे पाँव ढूँढेंगी

हो गया गुम शहर में आकर मैं
वो मुझे गाँव गाँव ढूँढेंगी

मुझको आदत है कैद रहने की
बेड़ियां मेरे पाँव ढूँढेंगी

जान जोखिम से मिल रही मुझको
मौत तो अपने दांव ढूँढेंगी

अभी सहरा जमा है आँखों में
किसी दिन लहरें नाँव ढूंढेंगी
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments