ग़ज़ल غزل
__________
क्यूँ न इस दिल को सँभाला जाए
इसमें कुछ दर्द भी डाला जाए
राज़ कुछ गहरे निकाले जाएं
उसकी आँखों को खँगाला जाए
चाँद को ला के ज़मी पर इक दिन
उसकी खिड़की पे निकाला जाए
दिल का भी ज़ाइका कुछ तो बदलें
जी के मुँह में भी निवाला जाए
मरहला ज़िंदगी में वो आए
मौत में जिसका हवाला जाए
ये भी दख़लन का शग़ल है सुन लो
आग से पानी निकाला जाए
दख़लन भोपाली
0 Comments