ग़ज़ल غزل
__________
तुझको दरकार थी वैसा नहीं मैं रह पाया।
2122 1122 1122 22
अपने किरदार में ख़ुद सा नहीं मैं रह पाया।।
2122 1122 1122 22
एक ख़्वाहिश के लिये तुम भी ख़फ़ा थे मुझसे।
2122 1122 1122 22
चंद ख़्वाबों के तले, ज़िंदा नहीं मैं रह पाया।।
2122 1122 1122 22
मैं घिरा बैठा रहा सब ही थे अपने मेरे।
2122 1122 1122 22
और फिर यूँ हुआ अपना नहीं मैं रह पाया।।
2122 1122 1122 22
वक़्त के चाक पे मिट्टी थी बदन की मेरी।
2122 1122 1122
ऐसा बिखरा किया ज़र्रा नहीं मैं रह पाया।।
2122 1122 1122 22
मेरी हसरत थी कि कद अपना भी ऊंचा निकले
2122 1122 1122 22
धूप ऐसी जली साया नहीं मैं रह पाया।।
2122 1122 1122 22
दख़लन भोपाली
0 Comments