Ticker

6/recent/ticker-posts

ज़िंदगी भर का असासा 2122/ 2122/ 212


ग़ज़ल غزل
__________
ज़िंदगी भर का असासा हो गया।
प्यार  में फिर से कुहासा हो गया।।

इक समंदर आज फिर सहरा हुआ।
एक बादल फिर से प्यासा हो गया।।

उस शजर से उजड़ा जब था घोंसला।
फिर शजर भी सूखा-साखा हो गया।।  

उसने दावे तो सबाबों के किये
झांके भीतर सब खुलासा हो गया

गुम्बदों पर कब्ज़े हैं अब गिद्धों के।
हादसा  बस ये ज़रा सा हो गया।।
दख़लन भपाली

Post a Comment

0 Comments