छप्पन बार अर्ज़ कर दिया, ज़ुबाँ से फिरना ठीक नहीं...
पीठ में मेरी खंजर भर के, आहें भरना ठीक नहीं...
मज़हब का है फटा पजामा, धर्म की धोती ढीली है...
भूखे नंगों को लड़वाकर, यूँ जेबें भरना ठीक नहीं..
फ़सलदार का उतरा चेहरा, खाली पेट में ज़हर पड़ा..
यूँ ही गलत बयानी करके, नाक कटाना ठीक नहीं...
रहबर, रहज़न के अंतर को तुमने देखो पाट दिया..
क़ातिल को मुंसिफ़ बतलाना, चाचा बिल्कुल ठीक नहीं
सड़क किनारे बना पकोड़े, डिग्री में रख के बांट दिए
पढ़े लिखे से यह करवाना, देखो बिल्कुल ठीक नहीं..
0 Comments