Ticker

6/recent/ticker-posts

बदन से खुद के कभी बाहर आ न सका

मैं अपने बदन से, बाहर कभी भी आ न सका
ज़ख़्म रूह पे थे, तुझको कभी दिखा न सका

तुम्हारी तल्ख़ ज़ुबाँ, आग नज़र से तौबा मांगी
मैं डरा तो नहीं, मगर सच कभी बता न सका

मेरे जाने का ग़म दिखा नहीं चेहरे पे कभी
सो अपने अश्क़ कभी, मैं तुझे दिखा न सका

चाँद रोज़ सहन में आ जाता है बदल के चेहरे
दाग देखे तो मगर, कभी दाग मैं दिखा न सका

बहुत ख़फ़ीफ़ रही पानी की सीरत, पानी होना
जब जला घर तो, आग भी मैं बुझा न सका

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments