Ticker

6/recent/ticker-posts

दिन ब दिन राज़ हुआ है गहरा।

दिन ब दिन राज़ हुआ है गहरा।
इश्क़ पे किसने लगाया है पहरा।।

मैं अकेला भी नहीं रह सकता।
मेरे सिवा है, कोई बदन में ठहरा।।

इन अंधेरों को काटना है मुश्किल।
लगा दो इन पे जुगनुओं का पहरा।।

मैं ज़मी पर वापस आ गया हूँ।
मुझे था बाज़ों ने, आसमां में घेरा।।

क्यूँ तेरी आँखों में नदी है ठहरी।
क्यूँ मेरी आँखों में जमा है सहरा।।

ज़िंदगी भी अजीब शह है "दख़लन"।
दर्द-ए-दरिया है, यह बहुत गहरा।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments