मैंने इक असरार छुपा रख्खा है.....
आईने का चेहरा बचा रख्खा है.....
मेरी ख़्वाहिश को ज़िम्मेदारी ने....
मेरा इक ख़्वाब बना रख्खा है.......
चंद क़तरे नज़र न छीने मेरी.....
सो आंखों के पीछे कुआं रख्खा है..
तुम कभी आओ तो बराबर मेरे..
मैंने कांधों को झुका रख्खा है..
मैं हार कर आया हूँ दुनियां से..
बस हौसला मैंने बढ़ा रख्खा है
रूह ओ ज़ेहन में हुआ है बंटवारा
दिल ने सब बोझ उठा रख्खा है
कुछ उंगलियां उठीं हैं मेरी जानिब
बस मैंने ध्यान हटा रख्खा है
दख़लन भोपाली
0 Comments