Ticker

6/recent/ticker-posts

अश्क़ आज भी मिज़गा पे आने में रह गया।

अश्क़ आज भी मिज़गा पे आने से रह गया।
कुछ कह न सका, कुछ समझाने से रह गया।।

मेरी ख़ुद से मुलाक़ात भी अधूरी ही रह गयी।
मैं दुनियां को देखने और दिखाने से रह गया।।

अब वाइज़ की बातों का भी भरोसा नहीं होता।
जो बोला, वो ख़ुद करके दिखाने से रह गया।।

हर सम्त लगा था मेला, मुसलसल अंधेरों का।
मैं ख़ुर्शीद को चराग़ बस दिखाने से रह गया।।

रूह की खूंटी पे झूले, बदन का अपना लिबास।
दख़लन बस रूह में पैबंद लगाने से रह गया।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments