Ticker

6/recent/ticker-posts

हिचकी भी हिचकिचा के रह गई

हिचकी भी हिचकिचा के रह गई
उसको मेरी याद आते आते रह गई

उसके दरीचे पे जो चिलमन थी
मैं गुज़रा तो उठाते उठाते रह गई

शब आ गयी ख़ुर्शीद को घायल करके
शायद जुल्फें बनाते बनाते रह गई

बदली के बीच से चाँद आ धमका है।
वो आँखें झुकाते झुकाते रह गई

कोई बात उसने दिल में छुपा रख्खी थी
बात वो मुझको बताते बताते रह गई

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments