मेरी पलकों में ख़्वाबों का ठिकाना न हुआ।
जागते रहने का कोई ठोस बहाना न हुआ।।
वो गया छोड़कर, तो छोड़ा है ज़माना हमने।
ऐसा बिछड़े कि फिर लौट के आना न हुआ।।
हमने भी चाँद पर गज़लें कहीं कितनी लेकिन।
चाँद के दाग़ को मुमकिन मिटाना न हुआ।।
सब ज़रूरत के मुताबिक़ तो हमें मिलते रहे।
बे ज़रूरत किसी अपने का आना न हुआ।।
रूह ही जिस्म को अपना समझ के ठहरी है।
इसका अभी पैरहन छोड़ के, जाना न हुआ।।
दख़लन भोपाली
0 Comments