Ticker

6/recent/ticker-posts

मैंने देखा है ख़्वाबों को जलते हुए

मैंने देखा है ख़्वाबों को जलते हुए।
अदना दरिया को देखा मचलते हुए।

रूह ने पैरहन जब छोड़ा था तेरा।
मैंने अपनों को देखा बदलते हुए।

ख़ार शाख़ों के गुल, जब खाने लगा।
मैंने माली को देखा, हाथ मलते हुए।

मैंने हाथों के छालों को देखा नहीं।
तेरी आँखों को देखा था गलते हुए।

चाँद बेटी की आँखों में देखा नहीं।
मैंने देखा था इक ख़्वाब पलते हुए।

अब ख़ुदा हाफ़िज़ या हाफ़िज़ ख़ुदा।
क्या परवाह करें, अब निकलते हुए।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments