सहरा की रेत में मेरे नक़्श-ए-पा तो ढूंढ।
ठहरा हुआ जहाँ हूँ, मुझे तू वहाँ तो ढूंढ।।
शब आ गई है ख़ुर्शीद को घायल करके।
इस स्याह रात में, कोई रोशनी तो ढूंढ।।
मुर्दों के शहर में, मैं जिंदा बदन हूँ एक।
मुर्दों के शहर में, ज़िंदा बदन तो ढूंढ।।
ख़ामोश सा खुशबू हुआ आलम तलाश ले।
काँटों के दश्त में, ..कोई गुलनशीं तो ढूंढ।।
अमावस के चाँद को, मिज़गां पे न सजा।
सूरज गया तो जाए, जुगनु कोई तो ढूंढ़।।
दख़लन भोपाली
0 Comments