ग़ज़ल غزل
---------------
तमाम रात बराबर सफ़र में रहता है
वो एक ख़्वाब मेरी चश्मे तर में रहता है
मैं तेरे साये से मिल तो नहीं सका अब तक
मगर यक़ीन है वो मेरे घर में रहता है
हज़ार मील की दूरी है दरमियाँ अपने
मगर तू फिर भी मुसलसल नज़र में रहता है
तबीब सारे मेरी नब्ज़ थामे बैठे हैं
उन्हें बता ज़रा तू दिल में सर में रहता है
मुग़ालता है या साज़िश समझ नहीं आता
मैं रुक गया मेरा माज़ी सफ़र में रहता है
तेरे सराब ने मुझको सँभाल रक्खा है
गुमाँ तो है कि जिगर सा जिगर में रहता है
दख़लन भोपाली
0 Comments