ग़ज़ल غزل
---------------
आँखें तर होंगीं जलन निकलेगी
आग ले जल का बदन निकलेगी
इश्क़ से बढ़ के नशा दो मुझको
साँस से तब ये घुटन निकलेगी
अपने ज़ख्मों का नहीं मैं मालिक़
चोट नश्तर की रहन निकलेगी
मंज़िलों से नहीं अपना रिश्ता
मेरी राहों में थकन निकलेगी
मेरे कूचे से तू छिप कर जाना
मेरी आँखों से चुभन निकलेगी
नीम-बिस्मिल हूँ मुझे मत छूना
हिज्र दहके है अगन निकलेगी
मेरी आँखों के भी भीतर खोजो
बात फिर कोई गहन निकलेगी
तुम मुहब्बत से खँगालो दिल को
हमसे थोड़ी तो लगन निकलेगी
रूह का मेरी जिगर भी देखो
अब भी ये ज़ेरे-बदन निकलेगी
दख़लन भोपाली
0 Comments