ग़ज़ल غزل
---------------
ये सब कैसा तमाशा चल रहा है
तू भी चेहरे पे कालिख मल रहा है
तुम्हारे हिज्र में हर वक़्त जानाँ
जबीं पर मेरी भी इक शल रहा है
मैं आँखों से पिघल के बह रहा हूँ
तेरा किरदार अंदर जल रहा है
हमारी रात फिर घायल पड़ी है
तुम्हारा ख़्वाब आँखे मल रहा है
हमें तो हिज्र ने महफूज़ रक्खा
हमारे साथ वो पल पल रहा है
दख़लन भोपाली
0 Comments