ग़ज़ल غزل
अभी तो आँख में दरिया छुपा के बैठे हैं
समझ लो इश्क़ में सब कुछ डुबा के बैठे हैं
तुम्हारी याद की बारिश में भीगे रहते हैं
तुम्हारे हिज्र को समझा बुझा के बैठे हैं
किसी के जाने से रुकती नहीं दुनिया जानाँ
सो फिर से सीने में जी को जमा के बैठे हैं
अभी दिल टूटा है पर हौसला तो बाक़ी है
हमारे जैसे कई दुनिया लुटा के बैठे हैं
कहीं मैं आ न जाऊँ इश्क़ के झाँसे में फिर
तुम्हारे बाद कई नज़रें गड़ा के बैठे हैं
दख़लन भोपाली
0 Comments