Ticker

6/recent/ticker-posts

इश्क़ में कुछ मेज़बानी डालिये 2122      2122       212

ग़ज़ल غزل

प्यार में कुछ मेज़बानी डालिये
डालिये कुछ तो जवानी डालिये      

इश्क़ करने का हुनर तो सीखिए
दिल में दिल का कोई सानी डालिये

जिस्म में सहरा हुए फिरते हैं तो
ख़्वाहिशों में थोड़ा पानी डालिये।।

गर हिकायत बोझ सी लगने लगे
इक कहानी फिर रुहानी डालिये

रात बोझिल हो गयी है आँखों पर
ख़्वाबों में कुछ तर्जुमानी डालिये

ज़िंदगी है खेल चंद पल का मियाँ
ज़िंदगी में कुछ तो मानी डालिये

कब तलक "लाला" करेगा शायरी
इसकी झोली में भी जानी डालिये
दख़लन भोपाली

रूह भूखी प्यासी है ज़ेरे बदन
इसको भी कुछ दाना पानी डालिये

Post a Comment

0 Comments