ग़ज़ल غزل
तन्हा होना भी बुरा होता है
शब में इक ज़ख्म हरा होता है
रात डसने लगी है अब हमको
ख़्वाब भी ख़ौफ़ज़दा होता है
चाँद सबको ही हसीं है दिखता
हमको आसेब-नुमा होता है
एक तारा है हमें भी तकता
हमसे कहता है, फ़ना होता है
अपना साया भी हुआ है गायब
साथ बस हिज्र खड़ा होता है
अपना नुकसान बहुत कर डाला
इश्क़ में किसका नफ़ा होता है
कौन था किसने कहा था ऐसा
इश्क़ कीजै तो भला होता है
हिज्र कहने लगा बरसो "दख़लन''
पानी आँखों में जमा होता है
संदीप श्रीवास्तव
0 Comments