ग़ज़ल غزل
__________
दर्द देता है दिलासा तो दिलासा क्या है
छोड़िये सारा तकल्लुफ़ ये तमाशा क्या है
यूँ मुहब्बत का न मेयार बिगाड़ो जानाँ
इश्क़ तो इश्क़ है, ये कम या ज़ियादा क्या है
इश्क़ से करनी है हिजरत तो नज़र से कह दें
कितने कमज़र्फ हो ये शोर-शराबा क्या है
आप तो दिल में रहे हमको ज़ुबाँ पर रक्खा
सारा किस्सा है यही और ये किस्सा क्या है
अब तसव्वुर में जो आओगे तो पूछेंगे हम
क्यूँ हो आये ज़रा बतलाओ ये रिश्ता क्या है
बस यही सोच लगा जाएँगे चुप्पी हरदम
जो गया छोड़ के हमको उसे रोना क्या है
दख़लन भोपाली
....................
हम बदन में निहाँ रखते हैं हरिक मौसम को
तुम खिज़ाँ लाई हो तो इससे भी डरना क्या है
मैं बहुत पहले से तैयार हूँ गुज़रो मुझसे
रास्ता मैं हूँ सो तू ही सोच, कि पाना क्या है
तेरे हिस्से की घनी धूप है सर पर मेरे
छांव लगती है अँधेरा तो उजाला क्या है
0 Comments