ग़ज़ल غزل
----------------
वही किस्सा सुनाया जा रहा है
हमें पागल बनाया जा रहा है
मुहब्बत कर रहे हैं हम किसी से
हमें फ़िरक़ा बताया जा रहा है
मैं टूटा तो मुझे जोड़ोगे कैसे
मेरे सर को झुकाया जा रहा है
कोई तो बात है दिल में निहाँ सी
जिसे हमसे छुपाया जा रहा है
मुहब्बत को किनारे कर रहे हो
किसे मुँह से लगाया जा रहा है
उन्स मर ही गया है तो बता दो
हमें काहे सताया जा रहा है
हमें बेहोश करके इश्क़ में अब
बदन में हिज्र बोया जा रहा है
भरोसा ही नहीं हम मर चुके सो
हमें नश्तर चुभाया जा रहा है
बड़ी मुश्किल से हम जिंदा हुए थे
ज़मी में फिर दबाया जा रहा है
दख़लन भोपाली
हम ही ने बज़्म को रोशन किया था
सो हमको ही जलाया जा रहा है
0 Comments